मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
395

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उनकी विचारधारा और समाज कल्याण के योगदान को याद करना है।

राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच इस कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त है, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय की शिक्षाओं और उनके मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here