रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन

0
251

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया और परंपरागत सम्मान के रूप में उन्हें शॉल एवं नंदी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद सार्वजनिक जीवन में सकारात्मक साझेदारी को बढ़ावा देते हैं।

मुलाकात के दौरान विधायक किरण देव और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि यह मुलाकात औपचारिक थी, लेकिन इसे दोनों प्रदेशों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here