(अपडेट) मुख्यमंत्री याेगी ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात

बच्चों का हालचाल लेते हुए बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश

लखनऊ, 28 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों के पास जाकर उनका हालचाल जाना। उन्हाेंने डॉक्टर्स व अधिकारियों को बच्चों का सुचारू रूप से इलाज करने के निर्देश दिए। बच्चों को स्वास्थ्य के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आज सुबह 10 बजे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती 16 बच्चों का हालचाल जानने पहुंचे। एक एक बच्चे के पास जाकर उनके इलाज और उनकी तबीयत में सुधार को लेकर बातचीत की। अपने बीच मुख्यमंत्री काे पाकर बच्चे खुश दिखाई दिए। इस दौरान बच्चों ने सीएम का अभिनंदन किया। सीएम योगी भी बच्चों से मिलकर भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए और उन्हें पूर्व रूप से स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाए।

अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित 16 बच्चों को गुरुवार को वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया था। सभी बच्चों की हालत सामान्य है। बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने के दाैरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लीना जौहरी, लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. सरोज और डॉ. राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories