Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री योगी ने कासगंज और संभल में हुए हादसाें का संज्ञान लिया

लखनऊ, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कासगंज और संभल जिले में हुए मार्ग दुर्घटनाओं में हुई लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार काे मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरो गेटे तिराहा के पास सड़क किनारे खड़े मामा और उसके दो भांजे को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कासगंज के गांव गंगागड़ निवासी रामजीत (50) और उसके दो भांजे रवेंद्र और गौरव के रूप में हुई है। रामजीत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उसका पूरा परिवार गांव में ही रहता है। बेटी की तबीयत खराब थी, जिसे देखने के लिए रामजीत अपने दो भांजे रवेंद्र और गौरव के साथ स्‍कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसा हो गया, जिसमें रामजीत और उसके दो भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह संभल जिले में हुए दुर्घटना में भी लोगों की जान गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories