Mon, Mar 23, 2026
21 C
Gurgaon

यूपी सरकार के आठ साल : 16-17 में यूपी की बेरोजगारी दर 19 फीसद थी, अब 3 फीसदी : योगी

लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2016-17 में यूपी का बेरोजगारी दर 19 फीसद था, जाे वर्तमान में महज 3 फीसदी पर आ गई है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुने से अधिक हुई है। हमारी व्यवस्था 27 लाख करोड़ पहुंच गयी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले कानून व्यवस्था का संकट था। युवा के सामने पहचान का संकट था। बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण महाकुंभ में दिखा है। 45 दिनों के आयोजन में कोई अपराध, लूट, छेड़छाड़, अपहरण जैसी कोई भी घटना नहीं हुई। वहां आने वाले श्रद्धालुओं के मन में कोई असंतोष का भाव नहीं मिला है।

प्रदेश वही है लेकिन 8 वर्ष में सरकार ने पुलिस बल को एक सिस्टम के साथ जोड़ा है। 2017 में हमारी सरकार आने पर पुलिस बल में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली थे। सरकार की नियति पर जनता और न्यायालय के संदेह काे दूर करते हुए सरकार ने 1 लाख 56 हजार पुलिस कार्मिकों की भर्ती की। साथ ही मौजूदा समय ने 60 हजार 200 से अधिक नए पुलिस कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त की। जिन्हें जल्दी ट्रेनिंग मिलेगी।

उतर प्रदेश ने गरीब कल्याण क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई। 15 करोड़ प्रदेशवासी मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने 56 लाख जनमानस को आवास की सुविधा दी गई। 1 करोड़ 6 लाख महिला वृद्धजनों को पेंशन मिल रही है। डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुंचाने में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। नए वित्त वर्ष में हम ज़ीरो पावर्टी स्कीम लॉन्च करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गड्ढे से प्रदेश की पहचान होती थी। आज आप गूगल करेंगे तो सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे वाले प्रदेश के रूप में यूपी का नाम आता है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मेट्रो संचालन हो रहा है। देश की पहली रैपिड रेल संचालित हो रही है। 2017 से पहले प्रदेश डेढ़ एक्सप्रेस वे का राज्य था। लखनऊ में आधी अधूरी मेट्रो थी। उत्तर प्रदेश निवेश में पूंजी को सुरक्षित रखने वाला राज्य है। आने वाले समय में प्रदेश निवेशकों में एक ड्रीम डेस्टिनेशन बनने की ओर है।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 2017 से पहले मात्र 228 मेगावाट की परियोजना क्रियाशील थी। हमने 8 वर्षों में 2653 मेगावाट की सौर ऊर्जा का उत्पादन किया। आज़ादी से 2017 तक सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। जबकि बीते 8 वर्षों में 80 मेडिकल कॉलेज बने जिसमें 44 सरकारी व 36 निजी मेडिकल कॉलेज बने हैं।

प्रदेश सरकार के कार्यों के परिणाम सामने हैं। आज प्रदेश कअर्थव्यवस्था में नम्बर 2 का राज्य है। हमारी सरकार ने पहले ही फैसले में किसानों के लिए कर्जमाफी और राज्य कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयाेग लागू किया।

सीएम योगी ने कहा कि हमने जनता पर बिना टैक्स लगाए एक बेहतर परिणाम दिया। आज यूपी एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। आज रोजगार की संभावना बनी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories