Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

भाेर के साढ़े तीन बजे से कुंभ मेला क्षेत्र की जानकारी लेते रहे मुख्यमंत्री याेगी

-पीएम मोदी से पहले प्रयागराज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 3 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को भोर के साढ़े तीन बजे से ही अपने सरकारी आवास पर स्थिति वार रूम से कुंभ मेला क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के साथ वार रूम में प्रदेश के डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट लेते रहे एवं आवश्यक निर्देश भी देते रहे।

माैनी अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बाद मेला प्रशासन के साथ ही लखनऊ में मुख्यमंत्री समेत शासन के अधिकारी भी मेला पर नजर बनाए हुए हैं। सभी जिम्मेदार अधिकारी अखाड़ों का स्नान के साथ अन्य श्रद्धालुओं के स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुस्तैदी से लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री की सजगता की वजह से मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारी भी डटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया था। कुंभ में श्रद्धालुओं के स्नान का आंकड़ा 35 करोड़ पार गया है। बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को दोपहर 12 बजे सवा करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। स्नान का सिलसिला जारी है।

मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच फरवरी को प्रयागराज दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुंभनगर प्रवास पर रहेंगे। शासन के सूत्रों के मुताबिक वह मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुंभ में स्नान करने और दर्शन पूजन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories