मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 24 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह एक्स पर लिखा कि रघुकुलनंदन’ प्रभु श्रीराम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई!

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। प्रदेशवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।

उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारम्भ कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। यह समारोह 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग करने के साथ उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25 प्रदान करेंगे। शुभारम्भ कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories