Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

भारतीय टीम की जीत पर सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

लखनऊ, 04 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की विजय पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर 140 करोड़ भारत वासियों को हर्षित और गर्वित करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। फाइनल मैच हेतु आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएं। जय हिंद।

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को शानदार प्रदर्शन के साथ चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश करने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

महाना ने कहा कि टीम इंडिया का यह प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए कठिन मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ खेलते हुए खिताब अपने नाम करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष रूप से विराट कोहली और टीम के सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जज्बे और टीम वर्क ने यह जीत संभव बनाई। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने के लिए समर्थन और प्रार्थना करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories