Wed, Apr 1, 2026
24.7 C
Gurgaon

डंपर ट्रक व बोलेरो में आमने-सामने की हुई टक्कर, दो की मौत,पांच अन्य गंभीर घायल

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के दल सराय गांव के पास हुआ यह सड़क हादसा

बाराबंकी, 1 मई (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र के दलसराय गांव के पास सुबह 5:00 बजे डंफर ट्रक ने सामने से आ रही बोलोरो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई वहीं पांच गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा सीएचसी राम नगर ले जाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डंफर ट्रक व बोलोरो की टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर ट्रक करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक दुकान से टकरा गया जिससे दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई व बोलोरो गाड़ी भी करीब 300 मीटर दूर जा गिरी।

जनपद बहराइच के थाना रिसिया ग्राम आलिया बुलबुल निवासिनी सुनैना अंसारी परिवार के साथ अपने पति तुफैल अहमद को बोलेरो से एयरपोर्ट लखनऊ लेने जा रही थी। दलसराय के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते बोलेरो पर सवार चालक जमीन अली( 45 )व सुमैया पत्नी तुफैल( 26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहम्मद अली पुत्र( 55) साजिदा ( 50) साहिल अंसारी ( 6) और रिहान( 18) गंभीर घायल हो गए। साथ ही डंफर खलासी कमलेश ( 25)निवासी रामपुर खरगी थाना रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही 6 वर्षीय साहिल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर जारी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है।कोतवाल अनिल पांडे ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।जिसमें अभी भी कुछ की हालत गंभीर है। डंपर ट्रक बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। लिखा पढ़ी कर कार्रवाई की जा रही हैं। सभी घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है जो मौके पर पहुंच रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories