Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

वाणिज्य और उद्योग मंत्री का फ्रांस दौरे पर, भारत-यूरोपीय संघ एफटीए को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 1 जून (हि.स.)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 1 जून को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत की। यह दौरा फ्रांस और इटली के लिए 1 से 5 जून तक जारी रहेगा।

फ्रांस में गोयल कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इनमें अर्थव्यवस्था मंत्री एरिक लोम्बार्ड और व्यापार मंत्री लॉरेंट सेंट-मार्टिन शामिल हैं। इन बैठकों में भारत-फ्रांस आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

इस दौरे में प्रमुख फ्रांसीसी कंपनियों जैसे विकाट, टोटल एनर्जी, लोरियल, रेनॉल्ट, वैलेओ, ईडीएफ और एटीआर के साथ व्यापारिक बैठकें भी शामिल हैं। इसके अलावा, इंडिया-फ्रांस बिजनेस राउंड टेबल और इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम का आयोजन किया जाएगा।

गोयल ओईसीडी मंत्रिस्तरीय परिषद की बैठक के दौरान डब्ल्यूटीओ मंत्रियों की अनौपचारिक सभा में भी भाग लेंगे। यहां वे वैश्विक व्यापार मुद्दों पर अपने समकक्षों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

इस यात्रा के दौरान, गोयल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इनमें यूके, सिंगापुर, सऊदी अरब, इजराइल, नाइजीरिया और ब्राजील के मंत्रियों के साथ संवाद शामिल है।

इससे भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यात्रा के बाद, गोयल इटली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories