अभिनेता सैफ पर हमले के आराेपित कीे केयरटेकर ने की शिनाख्त

0
408

मुंबई, 6 फरवरी (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस की पहचान परेड में शिकायतकर्ता और एक गवाह ने गिरफ्तार आरोपित शरीफुल इस्लाम को हमलावर के रुप में पहचान लिया है। यह पहचान परेड आर्थर रोड जेल में बुधवार को मुंबई के तहसीलदार के समक्ष की गई।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि बांद्रा पुलिस ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर की अनुमति से आर्थर रोड जेल में पहचान परेड आयोजित की थी। इस पहचान परेड में एक तहसीलदार भी उपस्थित थे। इसके लिए सैफ अली खान के बच्चों की केयरटेकर 56 वर्षीय एलियामा फिलिप और एक अन्य महिला को बुधवार को आर्थर रोड जेल ले जाया गया था। दोनों ने आरोपित शरीफुल इस्लाम की पहचान की। शरीफुल इस्लाम वही व्यक्ति है जिसने उस पर हमला किया और अभिनेता सैफ अली खान को कई बार चाकू मारा था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार 16 जनवरी को तड़के शरीफुल इस्लाम सैफ अली खान के घर में घुस गया था। केयरटेकर एलियामा ने सैफ के बच्चे के बेडरूम के बाहर उसे देखा। इसके बाद हमलावर इस्लाम ने एलियामा से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस्लाम ने पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार केयरटेकर फिलिप एलियामा मदद के लिए चिल्लाई थी तभी सैफ बेडरूम से बाहर आ गए। जब आरोपित ने सैफ पर चाकू से हमला करने की कोशिश की तो सैफ ने इस्लाम को पीछे से पकड़ लिया और उसे घायल कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में सैफ ने जवाबी हमला किया और इस्लाम भाग गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस घटना के दौरान केयरटेकर फिलिप और एक अन्य नौकरानी ने आरोपित का चेहरा देखा और दोनों ने बुधवार को आर्थर रोड जेल में पहचान परेड के दौरान शरीफुल इस्लाम की पहचान की। बांद्रा पुलिस ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर से अनुरोध किया और कलेक्टर ने एक तहसीलदार को प्रथम मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता और गवाह ने अब आरोपी की पहचान कर ली है। हमारे पास कई अन्य सबूत हैं, जो साबित करते हैं कि शरीफुल इस्लाम वही व्यक्ति है, जिसने सैफ पर हमला किया था।” पुलिस अभी भी फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here