Thu, Mar 12, 2026
21 C
Gurgaon

छात्राओं की ऊर्जा और आत्मविश्वास राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छात्राओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और संकल्पशक्ति ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। वह सोमवार को यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित छात्रा संसद को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि यहां पर नई पीढ़ी के सपनों, विचारों और संकल्पों को सुनने का मौका मिला। इस छात्रा संसद के मंच से युवतियों की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को देखकर गर्व महसूस हुआ। छात्रा संसद का आयोजन नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस छात्रा संसद में देश के अलग-अलग कोने से छात्राएं आई हुई हैं। मैंने यहां युवाओं से दिल्ली के लिए उनके सुझाव भी मांगे कि वे दिल्ली को किस दृष्टि से देखते हैं और उनकी अपेक्षाएं क्या हैं? इन छात्राओं ने देशहित में काम करने का जो संकल्प लिया है, वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है।

छात्रा संसद का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की वैचारिक स्पष्टता बढ़ाना और उन्हें प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। इस संसद में शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, भारतीय चिंतन में महिला की भूमिका और विकसित भारत 2047 में महिलाओं की सहभागिता जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस संसद में देशभर से 250 से अधिक छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories