Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

जिलाधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं से कराया अवगत

हरिद्वार, 10 जून (हि.स.)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मंगलवार काे भेंटकर हरिद्वार की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।

जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने जिलाधिकारी को बताया कि कुंभ 2021 में करोड़ों की लागत से बने आस्था पथ पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है, जिससे शहरवासियों के लिए सुबह शाम की सैर करना भी दूभर हो गया है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मोर्चरी में शवों से दुर्गंध के कारण जिला चिकित्सालय में खड़ा होना भी दूभर हो गया है, जिसमें सुधार करना बेहद जरूरी है।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि हरिद्वार शहर में सूखे नशे ने पूरे शहर को गिरफ्त में लिया हुआ है, जिस पर प्रशासन को तत्काल कार्यवाही कर ऐसे समाज और युवा विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि बरसात पूर्व सूरज कुंड की ओर से आने वाले बेलदेई नाले से आने वाली सिल्ट से होने वाली परेशानी से अवगत कराया। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित, हिमांशु राजपूत उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories