Mon, Mar 9, 2026
27 C
Gurgaon

कांस्टेबल सुनील का शव लाया गया पुलिस लाइन : गार्ड ऑफ ऑनर, राजकीय सम्मान से विदाई

जोधपुर, 28 मई (हि.स.)। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर माफियाओं की हत्या का शिकार हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील के शव का आज दोपहर में मथुरादास माथुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को पुलिस लाइन लाया गया। जहां पर पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के साथ शव की अंतिम विदाई दी गई। शव को लेकर उसके परिजन मूल गांव लोहावट लेकर पहुंचे। जहां शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। कांस्टेबल सुनील का मंगलवार की रात को निधन होने के बाद समूचे पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई थी। वह रविवार को लूणी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के समय अवैध बजरी डंपर को रोकने के प्रयास में बजरी माफियाओं की हत्या का शिकार हुआ। वह बुरी तरह घायल हो गया था और दो दिन तक जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए उसकी मंगलवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सरपंच पति हापूराम भी शामिल है।

बता दें कि रविवार को लूणी थाना क्षेत्र के खेकाड़ली गांव की मूलजी की प्याऊ के पास पुलिस लाईन से चैतक ड्यूटी में तैनात सुनील खिलेरी ने एक बजरी से भरे डम्पर को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन चालक और उसके साथी डम्पर को भगाकर ले गए। जिस पर पुलिस ने पीछा भी किया और उसको रोका लेकिन इसी दौरान डम्पर चालक ने रोकने के लिये डम्पर के आगे खड़े कांस्टेबल को कुचलने हुए मौके से भाग छूटा। साथी कांस्टेबल अशोक उसको तुरंत चेतक वाहन में डालकर एमडीएम अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां पर आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उसके सघन इलाज की व्यवस्था की लेकिन दो दिन तक जिन्दगी और मौत तथा दो तीन छोटे बड़े आपरेशन के बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई। प्रकरण में तीन लोगों की गिरफ्तारी बाकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories