फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान

गिरिडीह, 15 मई (हि.स.)। डुमरी थाना इलाके मे स्थित कुलगो टोल प्लाजा के समीप फ्रिज लोडेड कंटेनर में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इसमें लगभग 10 लाख से अधिक का फ्रिज (रेफ्रिजरेटर ) जलकर खाक हो गई । हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने कई फ्रिज को जलने से बचा लिया। बताया गया कि फ्रिज लोडेड कंटेनर (एचआर-38ए-2678) के चालक ने बेकाबू होकर एक अज्ञात गाड़ी को पीछे से जोरदार टककर मार दी।

इस दौरान कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। जब वो बेफिक्र हो कर आगे बढ़ा, तो कांटेनर से धुंआ निकलना शुरू हो गया और पलभर में ही कंटेनर में भीषन आग की लपटें उठने लगी । हालांकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है ।

तुरंत घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।लेकिन भीषण आग के कारण कंटेनर का आधा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया ।

जानकारी मिलने के एक घंटे बाद गिरिडीह से अग्निशामन की गाड़ी भी पहुंची। लेकिन तब तक 90 फीसदी फ्रिज जलकर राख हो चुकी थी।

वहीं, आग को बुझाने में जुटे ग्रामीणों का कहना था कि अगर डुमरी में अग्निश्मन की गाड़ी रहती तो आग पर काबू पाया जा सकता था। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार जिला प्रशासन से डुमरी में अग्निश्मन वाहन का मांग किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories