Sun, Feb 1, 2026
21 C
Gurgaon

बलरामपुर : स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत पर ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा

बलरामपुर, 28 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के राजपुर में लगातार स्ट्रीट लाइटों के बंद होने के शिकायतों के बाद बीते रात को ठेकेदार एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर में पहुंचकर लगाए गए स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया।

नगर में लाखों रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटें सहित हाई मास्क लाइट लगाई गई है। लाइटों के लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है परंतु वार्ड पार्षदों व अन्य वार्डवासियों द्वारा नगर में लगे लाइटों के बंद होने की शिकायत की जा रही थी।

स्ट्रीट लाइटों के बंद होने की शिकायत पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल ने लाइटों को सुधारने हेतु ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया था। जिसके बाद ठेकेदार ने वार्डों में भ्रमण कर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का सर्वे किया।

ठेकेदार सचिन गर्ग ने नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05, 06, 08, 10, 11, 13, 14,15 सहित ओकरा कोठिपत्थल में लगे स्ट्रीट लाइट सहित हाई मास्क लाइट का जायजा लिया। ठेकेदार के साथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह व उपअभियंता अभिषेक एक्का एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया तो नगर में लगाए गए कुछ लाइटों को छोड़कर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें जलती हुई पाई गई। भ्रमण के दौरान बंद पड़े लाइटों को ठेकेदार ने जल्द सुधार करने की बात कही है वहीं वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के लिए टाइमर भी लगाने की बात भी कही है।

इस संबंध में नगर पंचायत के उपअभियंता अभिषेक एक्का आज बुधवार को बताया कि, ठेकेदार व जनप्रतिनिधियों के साथ बीती रात वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान लगभग 98 प्रतिशत लाइटें सही पाई गई। लाइटों का काम गुणवत्तापूर्ण किया गया है। चार-पांच लाइटों में कार्बन आने के कारण बंद थी, जिसे ठेकेदार को बोलकर मरम्मत हेतु कहा गया है।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि, रात में सभी लोग वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी लाइटें सही पाई गई है। चार पांच लाईटें खराब थी, उसे सुधारने तथा खंभों में टाइमर लगाने हेतु ठेकेदार को बोला गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories