हत्या के मामले में कोर्ट ने 5 दोषियों को सुनाई, 7-7 साल की सजा

जालौन, 8 मार्च (हि.स.)। जालौन के जिला एवं सत्र न्यायालय ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिला न्यायाधीश अचल सचदेव ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है।

मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा गांव का है। 12 मार्च 2024 को खेत के विवाद को लेकर राजू चौहान, उसके पुत्र शिवम, सत्यम, किशन और पप्पू ने परशुराम और उनकी पुत्री नेहा के साथ मारपीट की थी। परशुराम को सिर में गंभीर चोटें आईं। अगले दिन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के पुत्र चतुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक साल तक चले मुकदमे में गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी पाया।

जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन के अनुसार, कोर्ट ने सभी दोषियों पर 36-36 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories