Wed, Mar 4, 2026
31 C
Gurgaon

शिमला में सड़क किनारे मिला गौवंश का कटा सिर, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की

शिमला, 26 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। घटना ने स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी संदीप शर्मा ने 25 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे गौ-बछड़े का कटा सिर सड़क किनारे पड़ा देखा। वह अपने घर से अटाल की ओर जा रहे थे, जब चिञ्चवा के पास उनकी नजर इस वीभत्स दृश्य पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में कहा कि यह साफ प्रतीत होता है कि किसी ने गौ-बछड़े का वध कर उसका सिर जानबूझकर सड़क किनारे फेंका है, ताकि धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा सके।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 325, 196 और 299 भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना पर रोष व्यक्त किया है और पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories