Sat, Feb 21, 2026
23 C
Gurgaon

वाहन चोरी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (एआरएससी यूनिट) ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित राकेश पटेल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। गिरोह दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी कारों की चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें ऑनलाइन पर बेचता था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से आठ गाड़ियां बरामद की हैं। जिनमें मारुति बलेनो, ग्रैंड विटारा, स्विफ्ट, क्रेटा और कि्या सेल्टोस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके साथ ही फर्जी आरसी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास से आरोपित को दबोचा है। गिफ्तारी के दौरान आरोपित राकेश पटेल चोरी की मारुति वैगन-आर बेचने की कोशिश कर रहा था।

डीसीपी के अनुसार पकड़ा गया आरोपित राकेश पटेल (38) साहिबाबाद का रहने वाला है और वह गिरोह का मुख्य सदस्य है। वह चोरी की गाड़ियों की डिलीवरी और दस्तावेजों की फर्जीवाड़ा प्रक्रिया को अंजाम देता था। जांच में पता चला है कि वर्ष 2024 में भी वह स्पेशल सेल द्वारका में धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा जा चुका है।कुछ इस तरह वारदात को देते हैं अंजामडीसीपी के अनुसार पकड़े गए आरोपित ने खुलासा किया है कि वह पहले ऑनलाइन पोर्टल पर वैसी ही कार (मॉडल और रंग) ढूंढते हैं जैसी चोरी की गई हो।

फिर खुले स्रोतों से असली मालिक की जानकारी लेकर, फर्जी पहचान पत्र, पैन और आधार बनवाकर उस नाम से बैंक खाता खोलते।

असली कार के इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर फर्जी आरसी और नंबर प्लेट तैयार करते।

इसके बाद इस फर्जी पहचान के साथ पोर्टल पर गाड़ी बेच दी जाती ताकि चोरी का कोई रिकॉर्ड सामने न आए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories