हाथीथान में 450 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

0
275

कुल्लू, 03 जून (हि.स.)। थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस द्वारा चरस तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब मंगलवार को पुलिस दल भुंतर – मणिकर्ण सड़क मार्ग पर स्थित हाथीथान में नाका पर मौजूद था। इस दौरान पुलिस द्वारा एक युवक के कभी से 450 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार (21) पुत्र राम कुमार, निवासी गांव व डाकघर जिया, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू, के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here