Tue, Mar 10, 2026
34 C
Gurgaon

नागपुर के कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, स्थिति नियंत्रण में पर तनावपूर्ण

नागपुर, 18 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के नागपुर में दंगों के बाद कई थाना क्षेत्रों के संवेदनशील हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस पूरी रात स्थिति सामान्य करने का प्रयास करती रही। स्थिति नियंत्रण में पर तनावपूर्ण बताई जा रही है।शहर में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ने छत्रपति शिवाजी चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने औरंगजेब की फोटो और प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ अफवाह भरे वीडियो और पोस्ट वायरल हो गए। शाम करीब साढ़े सात बजे लोग चिटनिस पार्क के सामने कांग्रेस के देवड़िया भवन कार्यालय के बगल में एक धार्मिक स्थल के सामने एकत्र हुए। इसके बाद भीड़ छत्रपति चौक की ओर बढ़ी। इस दौरान भीड़ ने आपत्तिजनक नारे लगाए और पत्थरबाजी की। कई वाहन आग के हवाले कर दिए। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। भीड़ के हमले में चार पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। वह लहूलुहान हो गए। पथराव के दौरान डीसीपी शशिकांत सातव का पैर फ्रैक्चर हो गया और डीसीपी अर्चित चांडक को गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी राहुल मदने को भी मामूली चोटें आई हैं। माहौल को सामान्य करने के लिए पुलिस ने नागपुर शहर के कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्रों में रात में कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस आयुक्त डॉ. रविन्द्र कुमार सिंघल ने कहा कि कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories