सिरसा: गरीबों के मुंह से निवाला छीन रही सरकार: इंदौरा

सिरसा, 28 मार्च (हि.स.)। पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुरूआत गरीबों के मुंह से निवाला छीनने से की है। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा पहले चार पहिया वाहन और अब दोपहिया वाहन को आधार बनाकर लोगों के बीपीएल कार्ड काटने का काम शुरू कर दिया है।

यहां शुक्रवार काे जारी बयान में उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार से सवाल किया कि जब इन लोगों के कार्ड बनाए गए थे, तब सरकार ने ऐसा कोई आधार क्यों नहीं रखा? आज ऐसा कोई घर नहीं होगा, जिसमें एक दोपहिया वाहन जरूरत के मुताबिक न हो। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि सरकार ने वोट बटोरने के लिए आनन-फानन में इस योजना के अंतर्गत बहुत से ऐसे लोगों को बीपीएल की श्रेणी में खड़ा कर दिया, जोकि साधन संपन्न थे। वहीं जिन लोगों को धरातल पर इस योजना की जरूरत थी, उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया गया और लोग आज भी बीपीएल कार्ड के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि क्या कुछ ही समय में ये लोग इतने अमीर हो गए कि इन्हें राशन की जरूरत ही नहीं है, या फिर सरकार के पास इन्हें देेने के लिए राशन नहीं है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories