Fri, Feb 27, 2026
23 C
Gurgaon

फतेहाबाद:युवक को जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने हजारों रुपये हड़पे

फतेहाबाद, 18 फरवरी (हि.स.)। साइबर ठगों ने भट्टूकलां के एक युवक को अपने जाल में फंसाते हुए उससे बीस हजार रुपये हड़प लिए। ठगों ने युवक को उसका जानकार बनकर फोन किया और रिश्तेदार के बीमार होने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी बारे केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मेहूवाला निवासी रोहताश कुमार ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व उसके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह अरोड़ा बोल रहा है। उसे लगा कि फोन करने वाला पेस्टीसाइड की दुकान करने वाला उसका जानकार दुकानदार है। फोन करने वाले ने उससे कहा कि उसका रिश्तेदार बीमार है और उसे पैसों की जरूरत है। उसने स्कैनर व फोन पे नंबर भेजा है, उस पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दो। जानकार होने के चलते उसने बताए गए नंबर पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे और पैसे ट्रांसफर करने को कहा। इस पर उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला। इस पर उसने इस बारे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने अब अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories