Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मान्था’, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मान्था’, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मान्था’ तेजी से ताकतवर होता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि यह प्रणाली मंगलवार शाम तक ‘तीव्र चक्रवात’ का रूप ले सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर में बना निम्न दबाव क्षेत्र रविवार सुबह ‘अति गहरे निम्न दबाव’ में बदल गया था और यह लगभग छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। सोमवार दोपहर तक इसके चक्रवात ‘मान्था’ में बदलने की पुष्टि हो जाएगी।

हालांकि इसका केंद्र बंगाल से लगभग 800 किलोमीटर दूर रहेगा, लेकिन राज्य पर इसका असर साफ दिखाई देगा। कोलकाता स्थित अलीपुर मौसम कार्यालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार से गुरुवार तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

तीन दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ही कई इलाकों में बादल छा गए और हल्की बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में भारी वर्षा, जबकि कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और हुगली में मध्यम बारिश की संभावना है।

बुधवार और गुरुवार को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। बीरभूम, बर्दवान और मुर्शिदाबाद में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

समुद्र में ऊंची लहरों और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए मछुआरों को अगले तीन दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन को तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories