Wed, Feb 11, 2026
16 C
Gurgaon

दमोहः होलिका दहन के बाद लोगों से घर जाने का कहने पर पुलिस आरक्षक पर त्रिशूल से हमला

दमोह, 14 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में होलिका दहन के बाद गुरुवार देर रात एक पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला हुआ है। सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक राजेश ठाकुर ड्यूटी पर थे। होलिका दहन खत्म होने के बाद वह लोगों को घर जाने के लिए कह रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने पीछे से उन पर त्रिशूल से हमला कर दिया।

घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरक्षक राजेश ठाकुर और रानू राय होलिका दहन के दौरान एक साथ ड्यूटी कर रहे थे। वे होलिका दहन खत्म होने के बाद लोगों को अपने-अपने घर जाने के लिए कह रहे थे। इसी बीच आरोपी झुंना उर्फ सूरज नाम के व्यक्ति ने पीछे से त्रिशूल से हमला कर दिया। घायल आरक्षक को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरक्षक राजेश ठाकुर के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह बोल भी नहीं पा रहा है। तथा उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एसपी तिवारी ने बताया कि आरोपी झुंना उर्फ सूरज अहिरवार चैनपुरा बजरिया वार्ड का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड में वह चोरी के अनेक मामलों में आरोपी रह चुका है, लेकिन वर्तमान में वह मानसिक विक्षिप्त जैसा बर्ताव कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories