Wed, Feb 11, 2026
23 C
Gurgaon

दशामाता व्रत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

उदयपुर, 14 मार्च (हि.स.)। होली के दूसरे दिन शुक्रवार को उदयपुर अंचल में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ दशामाता व्रत का शुभारंभ किया। सुबह-सुबह महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दशामाता की पूजा की और व्रत की कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों के चौक में श्रद्धालु महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और मंगलकामनाएँ कीं।

दशामाता व्रत कथा का यह अनुष्ठान पूरे दस दिनों तक चलेगा, जिसमें महिलाएं प्रतिदिन दशामाता की कथा सुनेंगी। मान्यता है कि इस व्रत से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में दशामाता व्रत की विशेष धूम देखने को मिली, जहां महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और सामूहिक रूप से पूजा-पाठ किया। व्रती महिलाओं ने पूजा कर सुख-शांति की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि दशामाता व्रत का विशेष महत्व होता है और इसे विशेष रूप से महिलाएं परिवार की खुशहाली के लिए करती हैं। इस दौरान वे शुद्ध आचरण और नियमों का पालन करती हैं और व्रत कथा के साथ इसे संपन्न करती हैं।

शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां दीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories