Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

दासपुर में बड़ा चुनावी विवाद! महिला बीएलओ के पति पर लगा फॉर्म वितरण का आरोप

दासपुर में महिला बीएलओ के पति पर लगा फॉर्म वितरण का आरोप

पश्चिम मेदिनीपुर, 6 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल महकमे के अंतर्गत दासपुर-दो ब्लॉक में एक बड़ा चुनावी विवाद सामने आया है। आरोप है कि गोछाती ग्राम पंचायत के 169 नंबर बूथ की महिला बीएलओ ऋतुपर्णा हाजरा की जगह उनके पति और स्थानीय तृणमूल नेता असीम हाजरा मतदाता सूची संशोधन कार्य के दौरान घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे थे।

भाजपा ने दी चुनाव आयोग में शिकायत
भाजपा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य चुनाव आयोग में वीडियो और लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि सरकारी कर्मचारी की जगह राजनीतिक दल से जुड़ा व्यक्ति कार्य कर रहा है।

भाजपा के घाटाल संगठनात्मक जिला उपाध्यक्ष अमूल्य माइती ने कहा, “हमने वीडियो और दस्तावेज आयोग को सौंप दिए हैं। दोषी बीएलओ और उनके पति पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

स्थानीय नेताओं में रोष
भाजपा नेता प्रशांत बेरा ने बताया कि मंगलवार को महिला बीएलओ अनुपस्थित थीं और बुधवार को उनके पति असीम हाजरा ने फॉर्म बांटना शुरू किया। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने धमकी दी। इसके बाद पार्टी ने बीडीओ को लिखित शिकायत दी।

प्रशासन ने शुरू की जांच
घाटाल के एसडीओ सुप्रभात चट्टोपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। बीडीओ को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है और संबंधित बीएलओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा।

दासपुर-दो ब्लॉक के बीडीओ प्रवीर कुमार शीत ने पुष्टि की कि निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories