डीएवी पीजी कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता, पैठाणी को 2-0 से हराया

0
297

रोमांचक फाइनल में डीएवी कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

पौड़ी गढ़वाल के राठ महाविद्यालय पैठाणी में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान राठ महाविद्यालय पैठाणी को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच महाविद्यालय के खेल मैदान में खेला गया, जहां दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। डीएवी कॉलेज की ओर से मयंक और वरुण ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित हुई टीम

विजेता डीएवी पीजी कॉलेज और उपविजेता राठ महाविद्यालय की टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला पंचायत सदस्य चैत सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष महीधर गोदियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन नेगी, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र नेगी, डीएवी कॉलेज से डॉ. अपूर्व मावी और गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर विनोद सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव डॉ. मंजीत भंडारी, डॉ. गोपेश सिंह, राम सिंह नेगी, राज कुमार पॉल, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. राजीव दुबे, उमेश बंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here