Thu, Mar 5, 2026
18 C
Gurgaon

अपार्टमेंट के दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम, 2 जून (हि.स.)। मानगो थाना क्षेत्र में स्थित आजादनगर रोड नंबर तीन के जाहिद अपार्टमेंट में चोरी का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है।

अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अनुमान है कि चोरी में करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय दोनों फ्लैटों में रहने वाली महिलाएं घर से बाहर थीं, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिल गया।

फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर इसमें सफल नहीं हो सके। चोरी का पता तब चला जब फ्लैट नंबर 301 में रहने वाली शाहिस्ता, जो टीएमएच में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी से लौटकर घर आईं। उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती गहने और नकदी गायब हैं।

अपार्टमेंट में सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात हैं। एक सुबह और एक शाम की ड्यूटी पर रहते हैं। इसके बावजूद किसी अजनबी के आने-जाने की जानकारी गार्ड को नहीं है। इससे संदेह जताया जा रहा है कि चोरी में किसी अंदर के व्यक्ति की मिलीभगत हो सकती है। घटना के समय केवल एक डिलीवरी बॉय फ्लैट के अंदर गया था, जिसकी भी जांच की जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल मानगो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं मानगो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। जांचकर्ता अधिकारी ने बताया कि संभवतः अपार्टमेंट के अन्दर का ही चोर हो? वे सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories