डीसी ने गेहूं फसल के उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश

0
272

फतेहाबाद, 29 अप्रैल (हि.स.)। उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं फसल के उठान कार्य में तेजी लाएं। इसके साथ ही किसानों की खरीदी गई फसल का भुगतान भी निर्धारित समयावधि में करें। उन्होंने बताया कि जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक 572169 मीट्रिक टन गेहूं फसल की आवक हुई है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 85232, हैफेड ने 273236, एचडब्ल्यूसी ने 193326 व एफसीआई ने 20374 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके साथ ही जिले की विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से अब तक 369912 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया जा चुका है, जिसमें फूड सप्लाई ने 57082, हैफेड ने 179124, एचडब्ल्यूसी ने 118528 व एफसीआई ने 15177 मीट्रिक टन गेहूं फसल का उठान किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में अब तक विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 37517 किसानों को उनकी खरीदी गई गेहूं फसल के लिए 882.55 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कर दिया है। उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों की खरीदी गई फसल का भुगतान निर्धारित समयावधि में करें। उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here