Wed, Feb 18, 2026
17 C
Gurgaon

जींद : हाई-वे के सभी अवैध कट तुरंत किए जाएं बंद, सड़कें हो गड्ढा मुक्त

जींद, 30 मई (हि.स.)। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला के जितने भी राज्य व राष्ट्रीय राजमार्ग है, उन सभी के अवैध कटों को तुरंत बंद किया जाए। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करके दुरूस्त किया जाए ताकि सम्भावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करके हम दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा सकते हैं और इससे किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यातयात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के चालान किए जाए।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा, सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक ले रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करके उन स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यापक प्रबंध किए जाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। अगर किसी सड़क पर कोई खामी होने पर दुर्घटना घटती है तो संबंधित विभाग और साइट इंजिनियर की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नए बस अड्डा के सामने बैरिकेटिंग की उचित व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी बस सीधा हाईवे पर नहीं आकर सर्विस लेन से मुख्य मार्गों पर आए ताकि कोई भी दुर्घटना घटित न हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली बसों की नियमित चैकिंग होनी चाहिए। जरूरी जगहों पर कैट आई या साइन बोर्ड लगाएं जाएं ताकि हादसे न हों। एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी सर्विस रोडों की मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने एजेंडे में शामिल सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान आरटीए सचिव गिरीश ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories