Tue, Mar 10, 2026
27 C
Gurgaon

झांसी-कानपुर हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से व्यापारी की मौत

उरई, 07 अक्टूबर। झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यापारी रामलाल की मौत हो गई। वह बकरियों से भरी डीसीएम की छत पर बैठकर मैसूर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामलाल सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामलाल के रूप में हुई है, जो कानपुर देहात जिले के थाना देवराहट अंतर्गत ग्राम रसूलपुर भलार के निवासी थे। रामलाल बकरियों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे और मंगलवार को मैसूर जा रहे थे

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाली डीसीएम के चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चालक फरार है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा है। पुलिस ने वाहन चालकों और राहगीरों से अपील की है कि वे हाईवे पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें।

यह हादसा उरई और आसपास के इलाकों में सड़क सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर करता है और अधिकारियों को सतर्क रहने की चेतावनी देता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories