Tue, Feb 17, 2026
28 C
Gurgaon

‘द डिप्लोमैट’ का नया इमोशनल गाना ‘घर’ हुआ रिलीज

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है। मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘घर’ रिलीज कर दिया है। इस इमोशनल गाने को वरुण जैन, रोमी और अनुराग सैकिया ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं।

दिल को झकझोर देने वाली धुनों और भावनात्मक बोलों के साथ ‘घर’ एक ऐसा गाना है, जो हर उस व्यक्ति के दिल को छू जाता है, जो अपने घर और अपनों से दूर हैं। ‘द डिप्लोमैट’ एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जो एक भारतीय राजनयिक द्वारा पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने के प्रयासों की कहानी दिखाएगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम इस्लामाबाद में भारत के पूर्व उप उच्चायुक्त जेपी सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में जॉन के साथ सादिया खतीब, रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के साथ मिलकर किया है।

इस रोमांचक फिल्म की पटकथा विक्रम भट्ट ने लिखी है और इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है। पहले यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 14 मार्च को होली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories