फंदे से लटका मिला युवक का शव

0
290

सुलतानपुर, 31 मई (हि.स.)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के बाग में एक युवक की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के बाग में शनिवार की सुबह ट्यूब के सहारे लटका शव मिला है। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी राम गरीब पाल (30) के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते ख़ुदकुशी किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here