Mon, Mar 16, 2026
22 C
Gurgaon

झज्जर:कार में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

झज्जर, 17 मार्च (हि.स.)। जिला में कलानौर रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक युवक मृत अवस्था में मिला। वह जिला जींद का था, लेकिन पिछले कुछ समय से झज्जर में एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झज्जर सदर थाना पुलिस को रविवार देर रात राहगीरों से सूचना मिली कि कलानौर रोड स्थित मंदिर के निकट सड़क किनारे खड़ी एक कर में एक युवक मृत अवस्था में है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पंचनामा तैयार करके झज्जर से बुलाए फॉरेंसिक विशेषज्ञों से भी जांच करवाई गई जिन्होंने आवश्यक सुबूत जुटाए। मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों में मिले कागजातों और कार में मिले दस्तावेजों को खंगाला गया। जिनके आधार पर युवक की पहचान जींद जिला के गांव मोरखी के प्रदीप के रूप में हुई। पूछताछ से पता चला कि प्रदीप कुछ दिन से झज्जर में ही एक किराए के घर में रहता था।

वह रात के समय कलानौर रोड स्थित मंदिर के पास किन परिस्थितियों में क्यों पहुंचा और उसकी मृत्यु किन कारणों से हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को सामान्य अस्पताल झज्जर के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके बयानों, प्राथमिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories