Wed, Feb 4, 2026
14 C
Gurgaon

सर्राफा व्यापारी पर हमला करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर, 17 जून (हि.स.)।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई,

जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला करने और रंगदारी मांगने के मामले में आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी।

घायल बदमाश की पहचान अनुज तिवारी निवासी आनंद नगर, थाना रावतपुर के रूप में हुई है, जबकि फरार साथी का नाम छोटू बताया गया है।

बिल्हौर में व्यापारी पर फायरिंग और फिरौती की साजिश

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि-

दिनांक 8 जून को सर्राफा व्यापारी अनिल गुप्ता पर हमला किया गया था।

अनिल जब बिल्हौर स्थित अपनी दुकान से लौटकर घर पहुंचे और कार खड़ी कर रहे थे,

तभी अनुज व छोटू ने उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

घटना के कुछ समय बाद ही बदमाशों ने व्यापारी को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

हमले की पूरी घटना व्यापारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर,

  • क्राइम ब्रांच मुख्यालय,
  • दक्षिण जोन क्राइम ब्रांच,
  • सर्विलांस सेल,
  • और थाना गोविंद नगर पुलिस की संयुक्त टीमें लगाईं।

बीती रात बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने गोविंद नगर क्षेत्र में घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ में अनुज तिवारी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

साजिश का खुलासा, फरार बदमाश की तलाश जारी

पूछताछ में अनुज तिवारी ने

  • व्यापारी पर हमला करने,
  • रंगदारी मांगने,
  • और पूरे घटनाक्रम की पूर्व योजना, रेकी और अन्य साजिशकर्ताओं के नाम उजागर किए हैं।

पुलिस ने उसके पास से

  • एक तमंचा,
  • एक मोटरसाइकिल,
  • और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

निष्कर्ष

कानपुर में एक व्यापारी को निशाना बनाकर रंगदारी मांगने की साजिश को पुलिस ने समय रहते बेनकाब कर दिया है।

पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा अपराध टल गया।

अब देखना यह है कि फरार आरोपी जल्द गिरफ्त में आता है या नहीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories