पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी की बिटिया दीपा मंडावी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
512

रायपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी और राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर पर दुख जताया है । मुख्यमंत्री साय ने देर रात अपने सोशल अकाउंट एक्स पर पाेस्ट जारी कर लिखा-ओजस्वी जी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

उल्लेख्नीय है कि दीपा मंडावी उत्तराखंड के देहरादून में एक पीजी में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी।उसकी पढ़ाई का यह अंतिम वर्ष था, लेकिन दीपा ने 26 जनवरी रविवार को आत्महत्या कर ली। दीपा हाल ही में अपने घर दंतेवाड़ा आई थी और कुछ दिन बाद देहरादून लौटी थी। इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here