Wed, Feb 18, 2026
18 C
Gurgaon

झज्जर जिले में तीन स्थानों पर चलेगा दूसरा सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शील्ड

झज्जर, 30 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा के वर्तमान परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार शनिवार काे जिले में उपमंडल बहादुरगढ़, बादली व बेरी में चिह्नित स्थानों पर दूसरा सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शील्ड आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार को बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर आधारित यह मॉक ड्रिल अभ्यास 31 मई काे जिले में तीन चिह्नित स्थानों पर शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। यह अभ्यास 29 मई गुरुवार को आयोजित होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के दौरान कई महत्वपूर्ण आपातकालीन स्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। इसमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की सामान्य/साइलेंट रिकॉल, एयर रेड व सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम्स के बीच हॉटलाइन का संचालन और एयर रेड साइरनों का साझा अभ्यास शामिल है। डीसी ने कहा कि सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शील्ड की व्यापक योजना तैयार की गई है व इसमें संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

डीसी ने कहा कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात या संकट की स्थिति में जिले की प्रतिक्रिया प्रणाली की क्षमता का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना तथा संभावित कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करना है।

डीसी ने बताया कि सिविल डिफेंस अभ्यास के दौरान शनिवार को पूरे जिले में सायं 8 बजे से 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट नागरिक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण स्थलों में किया जाएगा। यह ब्लैकआउट आपातकालीन सेवाओं को छोडक़र सभी पर लागू रहेगा। जिसमें आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन शामिल नहीं होंगे। यह अभ्यास नागरिकों को बिना घबराए संयम बनाए रखते हुए सतर्क रहने की दृष्टि से किया जाएगा। नागरिकों को पहले ही इसके बारे में समय पर सतर्क रहें व ब्लैक आउट करते हुए सिविल डिफेंस अभ्यास में सक्रिय सहभागी बनें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories