Sun, Feb 15, 2026
26 C
Gurgaon

दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च किया ‘डीसी फैन सभा’ ऐप, फैंस को मिलेगा खास अनुभव

नई दिल्ली, 8 फ़रवरी (हि.स.)। आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न से पहले, जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नया आधिकारिक मोबाइल ऐप ‘डीसी फैन सभा’ लॉन्च किया है।

फैंस के लिए खास इनाम और अनुभव

दिल्ली कैपिटल्स हमेशा अपने ‘फैन फर्स्ट’ दृष्टिकोण को प्राथमिकता देता रहा है, और इसी सोच के तहत यह नया ऐप डिजाइन किया गया है। यह ऐप प्रशंसकों को दूसरी स्क्रीन का शानदार अनुभव देने के साथ-साथ उन्हें अनोखे इनाम और अवसर भी प्रदान करेगा। फैंस ऐप पर रजिस्टर कर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें मैच टिकट, एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज जैसे अनुभव शामिल हैं।

डीसी रिवार्ड्स: पांच-स्तरीय लॉयल्टी प्रोग्राम

दिल्ली कैपिटल्स ने ऐप के जरिए एक पांच-स्तरीय वफादारी कार्यक्रम ‘डीसी रिवार्ड्स’ पेश किया है, जिसमें प्रशंसक ऐप के भीतर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अंक अर्जित कर सकते हैं। ये अंक उन्हें स्पेशल एक्सपीरियंस और इनाम अनलॉक करने का मौका देंगे।

ऐप लॉन्च पर दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स में, हमारे फैंस हमारी प्राथमिकता हैं। ‘डीसी फैन सभा’ ऐप के माध्यम से हम उन्हें अनोखे अनुभव, रोमांचक गेम, पर्दे के पीछे की झलकियां और एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज का आनंद लेने का अवसर दे रहे हैं। यह ऐप सभी डीसी प्रशंसकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनेगा।”

फैंस अब ‘डीसी फैन सभा’ ऐप को एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड कर सकते हैं और दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने का एक नया और रोमांचक तरीका अपना सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories