‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ मिशन में CM की बड़ी पहल – तिमारपुर से उठी स्वच्छता की लहर

0
299

तिमारपुर से मिली नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तिमारपुर की संजय बस्ती में सफाई अभियान चलाकर दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान को मजबूती दी।

जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

इस अभियान में विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और महापौर राजा इकबाल सिंह ने भी सक्रिय भाग लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी साथ दिखे।

जनता की भागीदारी से बढ़ा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानीवासी अब खुद पहल कर रहे हैं। कोई बस स्टॉप साफ कर रहा है, तो कोई अपनी गली-मोहल्ला चमका रहा है।

दिल्ली के हर कोने से जुड़ रही है सफाई की मुहिम

दिल्ली को कूड़े से आजादी अब सिर्फ सरकारी मिशन नहीं रहा, यह जनआंदोलन बन रहा है। हर विभाग और जनप्रतिनिधि इसमें जुटे हैं।

एक से 31 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान

पूरे अगस्त महीने चल रहे इस अभियान का मकसद है – साफ, सुंदर और गरिमामयी दिल्ली। मुख्यमंत्री ने फिर से जनता से मिलकर इस लक्ष्य को पाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here