Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संदेश दिया

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।
गांधी जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय योग संस्थान ने किया। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया, “गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर योग का सामूहिक अभ्यास महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन की स्मृति को जीवंत करता है। गांधीजी ने आत्मसंयम और सादगी को सबसे बड़ा बल माना।”

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है। दिल्ली सरकार ने भी इसी विजन को पाठ्यक्रम में ‘साइंस ऑफ लिविंग’ शामिल करके विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन और संतुलन की दिशा में प्रेरित किया है।”

मुख्यमंत्री ने यह संकल्प भी व्यक्त किया कि योग दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बने, जिससे स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन सुनिश्चित हो।

कार्यक्रम में शामिल नागरिकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक योग अभ्यास के माध्यम से गांधीजी के आदर्शों और जीवन मूल्यों का सम्मान किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories