Wed, Feb 11, 2026
19 C
Gurgaon

श्रमिकों के सुख-दुख की साथी है दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

-श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में पहले ही बढ़ोतरी कर चुकी है दिल्ली सरकार

नई दिल्ली, 1 मई (हि.स.)। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को करोलबाग में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों के सुख-दुख की साथी है। श्रमिक दिल्ली की अर्थव्यवस्था और विकास में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस से पहले दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, उनके बच्चों की शिक्षा और बुनियादी सेवाओं को देने के लिए लगातार दिल्ली सरकार काम कर रही है। बजट में दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के लिए जो घोषणा की है, उसे पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक बहनों को अपने बच्चों को काम पर जाते समय कहां छोड़कर जाने की सबसे चिंता होती है। दिल्ली सरकार ने इस चिंता को खत्म करने के लिए यहां 500 पालना कक्ष खोलेंगे। जहां पर श्रमिक बहनें काम जाने समय अपने बच्चों छोड़कर जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत हमारे श्रमिकों का तुरंत पंजीकरण होगा। तीन हजार वॉटर कूलर पूरी दिल्ली में लगाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। श्रमिकों को तेज गर्मी से बचाने के लिए उनके काम के घंटों में परिवर्तन करने का आदेश में दिल्ली सरकार जारी कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राष्ट्र निर्माण को सदैव समर्पित श्रम-शक्ति को साधुवाद एवं कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

उन्होंने कहा कि भारत की उन्नति में हमारे श्रमिक भाई-बहनों का योगदान सर्वोपरि एवं सर्वश्रेष्ठ है। आपका समर्पण भारत के विकास रथ को गतिशीलता प्रदान कर उन्नति व प्रगति की नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और सरोकार के लिए लगातार काम करेंगे।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में श्रमिकों का बोर्ड है। बोर्ड के पास पैसा है, मगर फिर भी पिछली सरकार ने सात साल में श्रमिकों के लिए कोई कार्यक्रम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सात साल बाद श्रम दिवस पर ये भव्य कार्यक्रम किया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारत की आत्मा उसके श्रमिकों में बसती है और उनका सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है। इस आयोजन के लिए वे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा का विशेष रूप से साधुवाद देती है, जिनके नेतृत्व में दिल्ली ने श्रमिकों के कल्याण को नीतिगत प्राथमिकता दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories