🔹 Delhi MCD Budget 2026-27 पेश
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 17,583 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
नेता सदन प्रवेश वाही ने महापौर राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में यह बजट प्रस्तुत किया।
🔹 स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जोर
Delhi MCD Budget 2026-27 में ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की योजना शामिल है।
70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें और 1000 लिटर पिकर मशीनें खरीदी जाएंगी।
🔹 शिक्षा और कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं
बजट में 26,758 ड्यूल डेस्क, हजारों कुर्सियां-मेजें खरीदने की घोषणा की गई।
2000-2002 के बीच नियुक्त लगभग 5000 कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव भी शामिल है।
🔹 ग्रामीण और शहरी गांवों को राहत
Delhi MCD Budget 2026-27 के तहत ग्रामीण घोषित गांवों में 500 मीटर तक पुश्तैनी आवास को हाउस टैक्स से छूट मिलेगी।
शहरीकृत गांवों में 200 मीटर तक के मकानों पर संपत्ति कर माफ किया जाएगा।
🔹 स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाएं
निगम कर्मचारियों के लिए पहली बार कैशलेस हॉस्पिटल योजना लागू की गई है।
महिलाओं, दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहायता योजनाएं भी घोषित की गई हैं।



