Sun, Mar 8, 2026
24 C
Gurgaon

सोनीपत: भीषण गर्मी में बिजली संकट पर प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ निगम कार्यालय का घेराव करेंगे

सोनीपत, 10 जून (हि.स.)। सोनीपत में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें

बढ़ा दी हैं। तीन दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से नाराज

सरस्वती विहार, गली नंबर-7 के लोगों ने मंगलवार को बिजली निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई

ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पार्षद संजय बडवासनिया ने किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि गर्मी शुरू होने से पहले विभाग को ट्रांसफॉर्मर और तारों की

स्थिति सुधारनी चाहिए थी, लेकिन लापरवाही के कारण अब तार जल रहे हैं और वोल्टेज में

उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे घरों के कूलर, इनवर्टर और फ्रिज जैसे उपकरण जल चुके हैं

और आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलोनी के लोगों ने हजारों

रुपये बिजली बिल और एडवांस कंजम्पशन डिपॉजिट (एसीडी) जमा कर रखे हैं, फिर भी मूलभूत

सुविधा नहीं मिल रही। बार-बार तार जलने और वोल्टेज के झटकों से कई बार शॉर्ट सर्किट

भी हो चुके हैं। इससे जान-माल का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि गुरुवार तक समाधान नहीं हुआ,

तो वे बिजली निगम का घेराव करेंगे। विरोध में शामिल लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

की और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories