देवरिया : बारात में भोजन करते समय युवक को मारी गोली , मौत

देवरिया, 23 मई (हि.स.)। खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में गुरुवार की रात्रि में कुशीनगर से आई थी । बरात में भोजन करते समय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई । हत्या के बाद बरात में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी ।

कुशीनगर जिले के रामपुर झुरियां गांव से खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के टोला मठ केश्वरराम में अनिल गिरी के घर बरात आई थी। बरात में कुशीनगर जिला के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाला तेज बहादुर उर्फ राजन यादव (35 ) भी आए हुए थे । इसी बीच पंडाल में भोजन करते समय पीछे से एक युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। जिससे बरात में भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । परिवार के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि खुखुन्दू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता में जहां रात्रि में सूचना मिली कि एक बारात कुशीनगर से आई हैं। जिसमें राजन यादव भी आए हुए थे । बारात स्थल पर गोली चलने की घटना हुई है। तत्काल परिजन इनको मेडिकल कॉलेज लेकर गए । जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया। बॉडी को मोर्चरी में रखा गया हैं। केे स दर्ज कर लिया गया हैं।

घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व स्थानीय थाने की पुलिस के साथ कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।.

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories