उपमुख्यमंत्री के शक्ति प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का तंज, कहा — सच्ची शिक्षा अहंकार से मुक्त करती

0
223

लखनऊ, 26 मई(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के शक्ति प्रदर्शन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि सच्ची शिक्षा व्यक्तित्व को दंभ व स्वयं की शक्ति के अहंकार भाव से मुक्त करती है। जिससे परिष्कृत व्यक्तित्व के अंदर वो भाव भूमि निर्मित होती है। जिसकी पहचान उसके अनुशासित व्यवहार में सौम्यता और सादगी के रूप में परिलक्षित होती है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वास्तविक शिक्षा आंतरिक सौंदर्य को सकारात्मकता, सृजनात्मकता एवं सौहार्द जैसे गुणों से सुसंस्कृत करती है। बाहरी अलंकरण में प्रदर्शन मात्र होता है जबकि आंतरिक अलंकरण में व्यक्ति एक मानव के रूप में विकसित होता है। इससे गुरुजनों के प्रति सच्चे सम्मान का भाव जागता है, वचन में मधुरता आती है, परिवार के प्रति प्रेम का भाव जागता है। बहुरंगी विविधता को स्वीकार करते हुए समाज के प्रति न्यायपूर्ण निर्णय लेने का निष्पक्ष भाव और देश-दुनिया के प्रति सह अस्तित्वकारी समानता का वैश्विक महाभाव भी जागता है। शिक्षालय, शिक्षण, शिक्षक और शिक्षार्थी का ‘संतुलित सकारात्मक संबंध’ विश्व और मानवता के शांतिपूर्ण विकास की निर्णायक धुरी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here