श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

0
250

लखनऊ, 02 जून(हि.स.)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महान आध्यात्मिक गुरु, अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

उपमुख्यमंत्री ने साेमवार काे एक्स पर पाेस्ट करते हुए कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने अध्यात्म और समाज सेवा के माध्यम से जनमानस में चेतना का संचार किया और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया। वेद, उपनिषद, पुराण तथा भारतीय दर्शन को सहज भाषा में जन-जन तक पहुँचाकर उन्होंने आध्यात्मिकता को व्यावहारिक जीवन से जोड़ा। उनकी विचारधारा, तप व सेवा भावना युगों तक हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। पंडित श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर शत शत नमन करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here