Sat, Feb 14, 2026
14 C
Gurgaon

महाकाल मंदिर भस्म आरती दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालु उसी रात दर्शन कर सकेंगे अनुमति कंफर्म होने पर

उज्जैन, 16 जनवरी (हि.स.)। यदि आप बाहर से उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्मार्ती दर्शन करने आ रहे हैं और अगले दिन पुन: अपने गंतव्य पर जाना है,तो संभव है कि आपको भस्मार्ती दर्शन का पंजीयन उसी रात मिल जाए और आप भस्मार्ती में शामिल हो जाएं। इसके लिए आपको शाम 7 बजे के पूर्व महाकाल मंदिर पहुंचना होगा।

यह जानकारी देते हुए एडीएम सह प्रशासक अनुकूल जैन ने बताया कि मंदिर पहुंचकर आप नंदी द्वार के समीप शाम 7 से 8 बजे के बीच भस्मार्ती पंजीयन आवेदन हेतु कतार में लग जाएं। यदि आप 300 लोग प्रतिदिन पंजीयन की सीमा में हैं,तो आपको आवेदन मिल जाएगा। अब आप अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड की फोटोकापी,अपना फोटो आदि संलग्न करके आवश्यक जानकारी भर दें। पश्चात आप अपना भरा हुआ आवेदन खिड़की पर दे दें। आपको उसी रात भस्मार्ती दर्शन की अनुमति मिल जाएगी।

आपको पंजीयन आवेदन जमा होने के बाद रात्रि 8 से 12 बजे तक खिड़की से पंजीयन अनुमति पत्र आदि मिल जाएंगे। अर्थात् शाम 7 बजे फार्म लेने के बाद आप महाकाल महालोक भी घुम सकते हैं। ताकि आपको भस्मार्ती पश्चात अपने गंतव्य पर निकलना है तो जा सकेंगे। वैसे भी महाकाल महालोक में शाम के समय लाइटिंग के चलते घुमने का अपना आनंद है। यदि कतार लम्बी हुई और आपके आगे कतारबद्ध लोगों को 300 की सीमा में अनुमति हो चुकी है,तो आपको अगले दिन की शाम 7 बजे के पूर्व पुन: कतार में लगना होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories