Sat, Feb 21, 2026
16 C
Gurgaon

मप्र के महू में बाइक को टक्कर मारकर टैंकर से भिड़ी श्रद्धालुओं की ट्रैवलर, चार की मौत व 17 घायल

– महाकाल दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे तीर्थयात्री

इंदौर, 7 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू के पास मानपुर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महाकाल दर्शन कर वापस लौट रहे महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 17 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव के रहने वाले तीर्थयात्री गुरुवार देर शाम महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। वहां से दर्शन करने के बाद सभी यात्री अपने गांव लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे मानपुर के पास तीर्थयात्रियाें से भरी ट्रैवलर पहले एक बाइक से टकरा गई फिर इसके बाद बस टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में बाइकसवार दाे लाेगाें केअलावा ट्रेवलर सवार दाे महिला श्रद्धालुओं की माैत हाे गई। इस दुर्घटना में ट्रवेलर सवार 17 तीर्थयात्री घायल हाे गए। सूचना पर पुलिस ने माैके पर पहुंच कर घायलाें काे अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे के बाद सड़क पर जाम भी गया, जिसे पुलिस ने हटवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मानपुर थाना के एसआई रवि कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार धरमपुरी निवासी हिमांशु और सेंधवा निवासी शुभम की मौत हाे गई। इनके अलावा ट्रैवलर सवार दो महिलाओं की माैत हुई है। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्हाेंने बताया कि 17 घायलों को एमवाय अस्पताल लाया गया है। इनमें से एक बच्चे को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories