Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

डीजीसीए का बड़ा फैसला: एयरबस A-320 सीरीज़ विमानों में तत्काल बदलाव का आदेश, फ्लाइट संचालन पर रोक

डीजीसीए ने एयरबस ए-320 विमान में तत्काल बदलाव का आदेश दिया

नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरबस A-320 फैमिली के विमानों में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दा सामने आने के बाद बड़ा कदम उठाया है। DGCA ने एयरबस A-318, A-319, A-320 और A-321 विमानों में तत्काल सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर मॉडिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।

यह कदम तीव्र सौर विकिरण के कारण उड़ान नियंत्रण से जुड़े डेटा के संभावित प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है। DGCA ने स्पष्ट किया कि जब तक एयरबस द्वारा जारी सेफ्टी अलर्ट के अनुसार जरूरी बदलाव नहीं किए जाते, तब तक संबंधित विमानों को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

रविवार सुबह 5:30 बजे से लागू होगा प्रतिबंध

डीजीसीए के आदेश के अनुसार उड़ानों पर यह अस्थायी प्रतिबंध रविवार सुबह 5:30 बजे से प्रभावी होगा। इससे एयरलाइंस को छोटे एयरपोर्ट से प्रभावित विमानों को बड़े मेंटेनेंस बेस पर ले जाने में समय मिल सकेगा, जहां वे आवश्यक रेक्टिफिकेशन कर सकेंगी।

DGCA ने आदेश में कहा, “कोई भी ऑपरेटर बिना अनिवार्य मॉडिफिकेशन वाले विमान को उड़ान के लिए उपयोग न करे।”

एयर इंडिया ने कहा—40% विमानों में बदलाव पूरा

A-320 सीरीज़ के वैश्विक सॉफ्टवेयर मुद्दे पर एयर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सुरक्षा है। एयरलाइन ने बताया कि EASA और एयरबस के निर्देशों के बाद इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

एयर इंडिया ने कहा—
“हमने अपने प्रभावित 40% विमानों में रीसेट पूरा कर लिया है। उम्मीद है कि तय समय सीमा के भीतर पूरे फ्लीट में बदलाव पूरे कर लेंगे। इस काम की वजह से कोई उड़ान रद्द नहीं हुई है, हालांकि कुछ फ्लाइट्स के समय में हल्का बदलाव संभव है।”

यात्रियों के लिए सूचना

एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि देरी की स्थिति में यात्रियों को लगातार सहायता प्रदान की जाएगी और नेटवर्क पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories